Advertisement
04 December 2017

...और शाहरुख से हार गए आनंद एल राय

शाहरूख से हार गए आनंद एल राय

आनंद एल राय यदि फिल्म बनाएंगे तो जाहिर सी बात है, कुछ खास ही बनाएंगे। उनकी फिल्मों में फूहड़ के बजाय सहज हास्य होता है। जब फिल्मों में इतना खिलंदडपन होता है तो सेट्स पर तो होना ही चाहिए।

शाहरुख खान आनंद एल राय के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम कैटरीना मेरी जान था लेकिन अब यह नए नाम से थिएटर में आएगी और इसका शीर्षक तय नहीं है।

शीर्षक भले ही तय नहीं हो लेकिन शूटिंग हो रही है और खूब मस्ती के साथ्‍ा हो रही है। शूटिंग के दौरान ब्रेक में निर्देशक-कलाकार की यह जोड़ी लूडो पर भी हाथ आजमा रही है।

Advertisement

आनंद एल राय और शाहरुख खान ने निर्देशक और बाकी टीम के साथ लूडो खेला और जैसा कि शाहरुख को किंग खान कहा जाता है, लूडो में भी वह किंग रहे। शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने ट्विटर पर लूडो का स्कोर बोर्ड भी शेयर किया।

इससे पहले शाहरुख ने कहा था कि वह आनंद के साथ काम को बहुत एंजॉय कर रहे हैं। आनंद हार कर भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं और दोनों ने अपनी एक मुस्कराती सी प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। 

TAGS: anand l rai, ludo, shahrukh khan, आनंद एल राय, लूडो, शाहरूख खान
OUTLOOK 04 December, 2017
Advertisement