Advertisement
22 December 2022

अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ का मजेदार किस्सा

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां रहीं जो ऑनस्क्रीन जितनी मशहूर हुईं, उनकी ऑफ़ स्क्रीन दोस्ती भी उतनी ही मजबूत रही है। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी ऐसे कलाकार रहे, जिनकी जोड़ी पूरी दुनिया के लिए मिसाल रही। अनिल कपूर उम्र में जैकी श्रॉफ से बड़े हैं मगर फ़िल्मों में हमेशा जैकी श्रॉफ बड़े भाई का किरदार करते रहे। इसकी एक वजह यह भी रही कि अनिल कपूर का व्यक्तित्व चुलबुलेपन से भरा है और यह छोटे भाई के किरदार के लिए सटीक है। इनकी दोस्ती से जुड़ा हुआ एक मशहूर क़िस्सा है। 

अनिल कपूर फ़िल्म विरासत के लिए तैयारी कर रहे थे। उन्हें एक पैंट की ज़रूरत थी। जैकी श्रॉफ अपने वक़्त में स्टाइल आइकॉन थे। अनिल कपूर ने एक रोज़ जैकी श्रॉफ की एक पैंट देखी तो उन्हें लगा कि यह फ़िल्म विरासत में काम आ सकती है। अनिल ने जैकी से पैंट मांगी और जैकी ने पैंट अनिल के हवाले कर दी। 

इस घटना के बाद अनिल कपूर का अभिनय बुलंदियों पर पहुंच गया। उन्हें कई अवॉर्ड मिले। इससे अनिल कपूर को यह विश्वास हो गया कि जैकी श्रॉफ की पैंट उनके लिए लकी है। आज इस बात को बीस वर्षों से अधिक का समय हो चुका है और आज तक अनिल कपूर ने जैकी श्रॉफ की वह पैंट संभाल कर रखी हुई है।

TAGS: Anil Kapoor, Jacky Shroff, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 22 December, 2022
Advertisement