Advertisement
01 February 2019

इस बार अनिल-माधुरी मचाएंगे ‘धमाल’

इस बार अनिल-माधुरी मचाएंगे ‘धमाल’

धमाल सीरिज की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा इंतजार रहता है। धमाल, डबल धमाल के बाद अब आ रही है टोटल धमाल। इस बार धमाल की खास बात है, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित नेने।

रितेश का सपना हुआ पूरा

धमाल सीरिज में स्थाई भाव से रहने वाले रितेश देशमुख इस बार भी होंगे। उन्होंने ट्विटर पर अनिल-माधुरी के साथ फोटो शेयर कर के लिखा है कि दोनों के साथ काम करना सपने के पूरा होने जैसा है। हाउसफुल में काम कर चुके रितेश को कॉमेडी की परफेक्ट टाइमिंग के लिए जाना जाता है।

Advertisement

तीसरी फिल्म है टोटल धमाल

टोटल धमाल कॉमेडी एंटरटेनर फ्रेंचाइजी सीरिज की तीसरी फिल्म है। धमाल के बाद दूसरी फिल्म डबल धमाल आई थी। इसके बाद टोटल धमाल आ रही है। कॉमेडी सीरिज की किसी भी फिल्म में माधुरी दीक्षित पहली बार काम कर रही हैं। जबकि अनिल कपूर हाउसफुल में काम कर चुके हैं। पहले की फिल्मों में अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी काम कर चुके हैं। इसे इंदर कुमार ने अशोक ठाकरिया और अजय देवगन के साथ मिल कर प्रोड्यूस किया था।

रितेश देशमुख हाउसफुल-4 और मरजावां में भी आने वाले हैं।

माधुरी की लंबे समय बाद वापसी

माधुरी दीक्षित की भी लंबे समय से कोई फिल्म नहीं आई है। अनिल कपूर लगातार बॉलीवुड फिल्में कर रहे हैं। माधुरी टेलीविजन शो में जज के रूप में दिखाई दी थीं लेकिन फिल्मों में काम नहीं कर रही थीं। अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। नब्बे के दशक में अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की जोड़ी बहुत हिट थी। उनकी फिल्में हिट होती थीं। लगता है धमाल के निर्माता इसे भुनाना चाहते हैं।

TAGS: anil kapoor, madhuri dixit, total dhamaal
OUTLOOK 01 February, 2019
Advertisement