Advertisement
25 April 2015

अनिल कपूर को मिला दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

गूगल

इस समारोह के दौरान 58 वर्षीय अभिनेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भी मुलाकात की। अनिल ने ट्वीटर पर लिखा है कि दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्राप्त कर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर धन्य हूं। इस समारोह के दौरान अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी वहां मौजूद थी। यह पुरस्कार का 73 वां संस्करण है।

अनिल के अलावा मराठी अभिनेता दिलीप प्रभालकर को भी सम्मानित किया गया है। जोया अख्तर की आने वाली फिल्म दिल धड़कने दो में अनिल कपूर नजर आने वाले हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अनिल कपूर, दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, अभिनेता, देवेन्द्र फडणवीस, सोनम कपूर, दिलीप प्रभालकर
OUTLOOK 25 April, 2015
Advertisement