Advertisement
05 June 2015

दिवालिया हुआ तो अभिनय स्कूल खोला: अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अभिनय संस्थान के महत्व पर जोर देते हुए सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक स्टार में मलेशिया सरकार से देश में एक अभिनय एक स्कूल खोलने की अपील की। 

आईफा 2015 के उद्घाटन सत्र बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म निर्माण के हर दूसरे पक्ष पर विफल हो चुका था और पूरी तरह से दिवालिया था। क्योंकि मेरे सपने हकीकत से कहीं उंचे थे। 

इसलिए, मैंने भविष्य के अभिनेता और अभिनेत्रियों को तैयार करने के लिए एक छोटे से कमरे में 12 छात्रों के साथ अपना एक्टिंग स्कूल शुरू किया। मैं मलेशिया सरकार से भी अनुरोध करूंगा कि वह यहां एक एक्टिंग स्कूल खोले क्योंकि इससे एक पेशे के निर्माण में मदद मिलेगी। 

Advertisement

हिंदी फिल्म उद्योग में 31 साल पूरे कर चुके 60 साल के अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि बॉलीवुड की फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। हमारे सिनेमा ने पिछले 60 वर्ष में विकास किया है क्योंकि हमने लोगों को अपनी फिल्मों के जरिये खुश किया है। हमारी कहानियों का मुख्य उद्देश्य खुशी फैलाना है। हमारे सिनेमा का एक भावनात्मक जुड़ाव है।

 

TAGS: anupam kher, bankrupt, acting school, IIFA, अनुपम खेर, दिवालिया, अभिनय स्कूल, आईफा
OUTLOOK 05 June, 2015
Advertisement