Advertisement
10 June 2017

फिल्म ‘मुबारकां’ में एक साथ दो किरदार निभाएंगे अर्जुन कपूर, पोस्टर जारी

ट्वीटर पर साझा किए गए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ के पोस्टर में अर्जुन कपूर काफी क्यूट लग रहे हैं। अर्जुन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर न सिर्फ पोस्टर ही जारी किया बल्कि उन्होंने फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज किया जाएगा।

 


Advertisement

फिल्म का पोस्टर काफी रोमांचक है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कितनी मजेदार होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर-अर्जुन कपूर एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी भी नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर चाचा भतीजा बने हैं, लेकिन दोनों के परिवार झगड़े में रहते हैं और बस लड़ते रहते हैं।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने फिल्म के बारे में कहा भी था कि उन्हें इस फिल्म की शूटिंग में काफी मजा आया। 

TAGS: फिल्म ‘मुबारकां’, दो किरदार, अर्जुन कपूर, पोस्टर जारी, Arjun Kapoor, play, two characters, Film 'Mubarakan', poster release
OUTLOOK 10 June, 2017
Advertisement