Advertisement
09 November 2020

अर्नब पर दो खेमे में बंटा बॉलीवुड; एक स्पोर्ट में तो दूसरे ने कहा, 'भारत में डर लग रहा तो पाकिस्तान जाओ'

Social Media

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया और बुद्धिजीवी वर्ग दो खेमे में बंटा हुआ है। एक धरे का कहना है कि ये बोलने की आजादी और प्रतिशोध की कार्रवाई है। वहीं दूसरे वर्ग उनकी गिरफ्तारी को सही और चुटकी भरे अंदाज में सोशल मीडिया पर मिम्स शेयर कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड भी शामिल हो गया है। 

फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा और अभिनेता कमाल राशिद खान जैसी हस्तियां अर्नब को लेकर ताने मार रहे हैं। रामगोपाल वर्मा ने रविवार को एक कार्टून शेयर किया। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अर्नब गोस्वामी द्वारा रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किए जाने की मांग को दर्शाया गया है। वही, उसके नीचे अब वो अपनी रिहाई की मांग करते दिख रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भी ट्रोल करना शुरू किया। एक ने कहा, अब अगली बारी आपकी है।

वहीं, पहले अभिनेत्री कंगना रनौत अर्नब के सपोर्ट में थीं लेकिन अब फिल्म निर्माता अशोक पंडित भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। अशोक पंडित ने ट्वीटर पर हैश-टैग के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, “वी वांट अर्नब बैक”। जिसके बाद उन्हें भी लोग ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने मिर्जापुर सीरीज का मिम शेयर करते हुए लिखा, “वो तो नहीं हो पाएगा”।

Advertisement

अभिनेता कमाल खान ने तो अर्नब को पाकिस्तान चले जाने तक की सलाह दे दी। दरअसल, अर्नब गोस्वामी ने शनिवार को दूसरे जेल में शिफ्ट किए जाने के दौरान मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस पर तंज कंसते हुए खान ने कहा, यदि अर्नब को इंडिया में डर लगता है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उसके बाद उन्होंने लिखा, उन्हें यह नहीं कहना चाहिए की मेरी जान को खतरा है। देश की न्याय प्रणाली में विश्वास करना चाहिए।

कमाल खान ने उनके शो को लेकर भी तंज कसा, लिखा- वो अपने शो में बार-बार पाकिस्तान भेजने की बात करते रहते हैं। वो कहते हैं कि किसी को डर लग रहा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अभी वो भारत में डर रहे हैं। क्यों? जिसके बाद अर्नब समर्थकों ने खान को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा, उन्हें भारत में नहीं उस जेल से और मुंबई पुलिस से खतरा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Arnab Goswami, Film Makers, Social Media, Republic TV, अर्नब गोस्वामी, रिपब्लिक टीवी, फिल्मकार अशोक पंडित, रामगोपाल वर्मा, राशिद कमाल खान
OUTLOOK 09 November, 2020
Advertisement