Advertisement
02 February 2017

अक्षय और मैं जॉली एलएलबी 2 के बारे में बात करते रहते हैं : अरशद वारसी

अक्षय और मैं जॉली एलएलबी 2 के बारे में बात करते रहते हैं : अरशद वारसी

इस पर, अरशद ने संवाददाताओं से कहा,  मेरे जख्मों पर नमक मत झिड़को...मजाक छोडि़ए। मैं अक्षय के लिए बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि उन्होंने और टीम ने अच्छा काम किया। मैं और अक्षय इस बारे में बातचीत करते रहते हैं। असल में, मैं अपनी तरह से फिल्म का प्रचार कर रहा हूं। मैंने अभी फिल्म देखी नहीं है लेकिन मैं इसकी रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 48 वर्षीय अभिनेता ने ऑस्कर में नामित फिल्म लाॅयन के कल रात भारत में हुए प्रीमियर के मौके पर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा,  मुभुो फिल्में अच्छी लगती हैं इसीलिए मैं इस पेशे में हूं। लेकिन हाॅलीवुड फिल्मों में सचाई का स्तर बहुत ऊंचा होता है। उन्हें देखना हमेशा मजेदार होता है। लॉयन 24 फरवरी को रिलीज होगी जबकि जॉली एलएलबी 2 10 फरवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होनी है।

TAGS: अक्षय, जॉली, एलएलबी 2, अरशद वारसी, अभिनीत, फिल्म, सिक्वल है। सुभाष कपूर, रूस्तम
OUTLOOK 02 February, 2017
Advertisement