Advertisement
05 December 2022

आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो की धीमी शुरुआत, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो की साधारण शुरुआत हुई है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 2.40 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 2 दिनों में 5.87 करोड़ रुपए की हो गई है। फिल्म को दृश्यम 2 और भेड़िया से तगड़ी चुनौती मिल रही है।आमतौर पर सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले आयुष्मान खुराना इस फिल्म में ग्लैमरस और एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका आयुष्मान खुराना, जयदीप अहलावत ने निभाई है। फिल्म में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और भूषण कुमार ने किया है। फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर हैं। 

 

फिल्म की कहानी एक फिल्मी अभिनेता की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म अभिनेता मानव के हाथों एक लड़के की हत्या हो जाती है, जो बड़े रसूखदार नेता का छोटा भाई होता है। नेता किस तरह से अपने भाई की मौत का बदला फिल्म अभिनेता मानव से लेता है, यही फिल्म की कहानी है। आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्में कुछ खास प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही थीं। चंडीगढ़ करे आशिकी और डॉक्टर जी बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थीं। अब इस ग्लैमरस और एक्शन अवतार से आयुष्मान खुराना को काफी उम्मीदें हैं।देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। 

TAGS: Ayushamaan khurrana, Ayushmann Khurrana film an action hero perform average, Hindi cinema, Bollywood, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 05 December, 2022
Advertisement