Advertisement
29 September 2022

आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी का नया गाना हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म "डॉक्टर जी" का नया गाना "दिल धक धक करता है" रिलीज हो गया है। गाने को साक्षी होलकर और राज बर्मन ने आवाज दी है। गीत के बोल अमजद नदीम ने लिखे हैं। संगीत अमजद नदीम और आमिर ने दिया है। यह गाना आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह पर फिल्माया गया है। 

 

 

Advertisement

गाने का लिंक :

 

 

निर्देशक अनुभूति कश्यप की इस फिल्म "डॉक्टर जी" में आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह, शेफाली शाह, शीबा चड्डा नजर आएंगी। फिल्म "डॉक्टर जी" एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक पुरुष गाइनोकोलॉजिस्ट की है, जिसे स्त्री चिकित्सा के पेशे में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयुष्मान खुराना फिल्मों के माध्यम से गंभीर मुद्दों को हल्के मनोरंजन के साथ रेखांकित करने के लिए मशहूर हैं। 

 

 

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म "डॉक्टर जी" अगले महीने 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ayushmann Khurrana, rakul preet Singh, shefali Shah, doctor g trailer released, Bollywood, doctor g new song released, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 29 September, 2022
Advertisement