Advertisement
16 July 2016

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से अलग है बद्रीनाथ की दुल्हनिया : वरुण धवन

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से अलग है बद्रीनाथ की दुल्हनिया : वरुण धवन

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 2014 में आई थी। इसमें वरुण और आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह अंबाला की बेबाक लड़की और दिल्ली के मस्तमौला लड़के की प्रेम कहानी है। 29 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वे फिल्म के नाम को एक फ्रैन्चाइजी की तरह आगे ले जा रहे हैं लेकिन किरदार एकदम नए हैं। वरुण ने पीटीआई से कहा, यह बिलकुल अलग तरह की कहानी है। बद्रीनाथ झांसी का एक लड़का है। फिल्म की कहानी बद्रीनाथ, उसकी दुल्हनिया और उनके सामने आने वाली परेशानियों पर केंद्रित है। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता लेकिन यह हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से अलग है। बस इसमें अभिनेता वहीं हैं। यह एक प्रेम कहानी है और हम इसे आगे ले जा रहे हैं। अभिनेता ने आलिया की सराहना करते हुए कहा, अभिनेत्री के तौर पर वह काफी विकसित हुई हैं। सलमान खान अभिनीत जुड़वां के सीक्वल में काम करने को लेकर भी वरुण काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, अभी उसकी पटकथा लिखी जा रही है। हम अगले साल इस पर काम शुरू कर सकते हैं। मैं अभी बस यह कह सकता हूं कि जुड़वां 2 मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। वरण की अगली फिल्म ढिशूम 29 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

एजेंसी

TAGS: Actor, Varun Dhawan, अभिनेता, वरुण धवन
OUTLOOK 16 July, 2016
Advertisement