Advertisement
06 July 2023

"बवाल का टीज़र मचा रहा बवाल, 'अज्जू' उर्फ़ वरुण को इंटरनेट पर मिला प्यार"

प्राइम वीडियो ने दर्शकों को वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत बहु प्रतीक्षित फिल्म "बवाल" की एक झलक देते हुए, उसका टीज़र जारी कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ना केवल फिल्म जगत के लोग, बल्कि लोकप्रिय सितारों के प्रशंसक भी फिल्म के टीज़र को लेकर गदगद नज़र आ रहे हैं। स्क्रीन पर पहली बार साथ आने वाले, वरुण और जान्हवी को उनकी गज़ब की केमिस्ट्री और अलग अलग किरदारों के उत्कृष्ट चित्रण के लिए प्रशंसा मिल रही है। 

असीम प्रेम के सार को पुनः परिभाषित करते हुए, इस रोमांटिक फिल्म में वरुण धवन ने लखनऊ के स्कूल शिक्षक अजय दीक्षित की भूमिका निभाई है, जिसे उसके छात्र आदर्श मानते हैं और शहर में हर कोई उसकी प्रशंसा करता है। वहीं, जान्हवी कपूर ने एक सुंदर और सरल लड़की की भूमिका निभाई है, जिसकी एकमात्र आशा अपने सच्चे प्रेम को पाना है। फिल्म के लुभावने टीज़र को देखने के बाद दर्शक यह सोचने पर मजबूर हैं कि इस महाकाव्य प्रेम कहानी का ट्रेलर कितना अद्भुत होगा।

प्रसिद्ध निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्की पिक्चर्स के सहयोग से निर्मित किया गया है। बवाल का प्रीमियर 21 जुलाई को भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।

TAGS: Bawal teaser, Varun Dhawan, janhavi Kapoor, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment,
OUTLOOK 06 July, 2023
Advertisement