Advertisement
02 March 2019

अभिनंदन से पहले इस जांबाज महिला पायलट पर बन रही है फिल्म

अभिनंदन से पहले इस जांबाज महिला पायलट पर बन रही है फिल्म

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पाकिस्तान से सुरक्षित वापसी के बाद इस घटना पर फिल्म बनाने की होड़ सी लग गई है। इसक एक वजह हाल ही में आई फिल्म उड़ी भी है। उड़ी सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन खूब अच्छा रहा।

एक और जांबाज की कहानी

अब जल्द ही परदे पर एयर फोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक दिखाई देगी। ‘कारगिल गर्ल’ नाम की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर गुंजन की भूमिका निभाएंगी। गुंजन ग्रेजुएशन के बाद ही एयर फोर्स में चली गई थीं। एयर फोर्स की पहली महिला पायलट बैच में से एक गुंजन हैं। इस बैच में कुल 25 महिलाएं थीं। कारगिल युद्ध के दौरान उनकी ड्यूटी कश्मीर में लगाई गई थी और उन्होंने घायल सैनिकों को युद्ध मैदान से लाने की जिम्मेदारी निभाई थी। गुंजन पहली महिला हैं जिन्हें शौर्य चक्र मिला है।   

Advertisement

पंकज त्रिपाठी बनेंगे पिता

फिल्म में गुंजन सक्सेना बनी जाह्नवी के पिता पंकज त्रिपाठी बनेंगे। जबकि अंगद बेदी उनके भाई अंशुमान सक्सेना के किरदार में होंगे जो खुद एक आर्मी अफसर हैं। अंगद बेदी सूरमा के बाद अब कारगिल गर्ल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।

TAGS: Gunjan Saxena, kargil girl, pankaj tripathi, Janhvi Kapoor
OUTLOOK 02 March, 2019
Advertisement