Advertisement
21 October 2015

बिपाशा की कामना

करण ग्रोवर भ्रम और आई एम 24 में छोटी भूमिकाएं निभा चुके हैं। उनकी पहचान अलोन से बनी थी। इस हॉरर फिल्म में उन्होंने बिपाशा के साथ काम किया था। तभी से खबर है कि दोनों सिर्फ सहकलाकार नहीं हैं।  

बिपाशा ने कहा, मेरी ओर से उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं। इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों और अभिनेताओं के रूप में कड़ी मेहनत करने वालों को शुभकामनाएं। विशेष रूप से करण को। मैं चाहती हूं कि यह फिल्म बहुत सफल हो।

करण ने शादी के दो साल बाद अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनिफर विंगेट से पिछले साल नवंबर में अलग होने का ऐलान किया था। करण के बिपाशा के साथ पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही रोमांस की खबरें आती रही हैं। हालांकि दोनों का कहना है कि वह एक दूसरे के अच्छे मित्र हैं।

TAGS: hate story 3, bipasha basu, karan grover, हेट स्टोरी 3, बिपाशा बसु, करण ग्रोवर
OUTLOOK 21 October, 2015
Advertisement