Advertisement
14 April 2015

बिरजू महाराज की शिष्या बनी दीपिका

गूगल

बिरजू महाराज दीपिका पादुकोण को कथक की बारिकियों के साथ वही शानदार नृत्य़ सिखाने जा रहे हैं जो उन्होंने फिल्म देवदास में माधुरी को सिखाया था। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक गाने के लिए बिरजू महाराज कोरियोग्राफी कर रहे हैं। देवदास के गाने डोला रे के लिए माधुरी और ऐश्वर्या राय को उन्होंने सिखाया था। बाजीराव मस्तानी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगता है एक बार इसका प्रदर्शन फिर टलेगा। अभी तक इस फिल्म के प्रदर्शन की कोई तिथि तय नहीं हुई है। अवधी-बृजवासी ठुमरी, बलमा रे चुनरिया पर अपनी अदाएं दिखाएंगी। इस ठुमरी पर बिरजू महाराज खुद भी प्रस्तुति देते हैं। 

TAGS: माधुरी दीक्षित, बिरजू महाराज, बाजीराव मस्तानी, दीपिका पादुकोण
OUTLOOK 14 April, 2015
Advertisement