Advertisement
04 February 2023

जन्मदिन विशेष : उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माए गए लोकप्रिय फिल्मी गीत

उर्मिला मातोंडकर नब्बे के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। आज उनका जन्मदिन है। उर्मिला का जन्म 4 फरवरी सन 1974 को हुआ था। उर्मिला मातोंडकर के जन्मदिन पर रूबरू होते हैं, उन पर फिल्माए गए लोकप्रिय फिल्मी गीतों से। 

 

Advertisement

 

रंगीला रे

 

निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला का बेहद चर्चित गीत रहा "रंगीला रे"। मेहबूब का लेखन और ए आर रहमान का संगीत लोगों को बहुत पसंद आया। आशा भोसले की आवाज में गाए गीत पर उर्मिला मातोंडकर ने जो मदहोश करने वाली प्रस्तुति दी, उसने दर्शकों को आकर्षित किया। 

 

 

 

छम्मा छम्मा 

 

फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म चाइना गेट के गीत "छम्मा छम्मा" को दुनियाभर में बहुत पसंद किया गया। गीतकार समीर के लिखे इस गीत को संगीतकार अनु मलिक ने संगीतबद्ध किया और गायिका सपना अवस्थी ने आवाज दी। इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे हॉलीवुड फिल्म ' माउलिन रोज' में इस्तेमाल किया गया। 

 

 

कमबख्त इश्क

 

फिल्म "प्यार तूने क्या किया" के गीत कमबख्त इश्क ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को अलग पहचान दिलाई। यह गीत, उनकी फिल्म की परफॉर्मेंस से ज्यादा लोकप्रिय हुआ। आशा भोसले और सुखविंदर सिंह की आवाज का जादू, दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहा। 

 

 

आ ही जाइए

 

फिल्म "लज्जा" के गीत आ ही जाइए में बतौर स्पेशल अपीयरेंस देते हुए उर्मिला मातोंडकर ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने का काम किया। 

TAGS: Urmila matondkar, Urmila matondkar birthday, Bollywood, Hindi cinema, Urmila matondkar important Bollywood Hindi films, Shahrukh Khan, Naseeruddin shah, ramgopal Verma, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 04 February, 2023
Advertisement