Advertisement
04 September 2020

महाराष्ट्र सरकार और कंगना में ठनी, अभिनेत्री ने कहा- एक दिन में पीओके से तालिबान हो गए

शिवसेना और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग चल रही है। संजय राउत और कंगना के बीच वार पलटवार का सिलसिला जारी है। संजय राउत ने कंगना को मुंबई ना आने को कहा था। तो कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर दी। अब अपने नए ट्वीट में कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर निशाना साधा है, साथ ही मुंबई को पीओके बताने के बाद अब राज्य को तालिबान कह दिया है।

कंगना ने गृह राज्य मंत्री अनिल देशमुख को जवाब देते हुए लिखा- वो मेरे लोकतांत्रिक अधिकार पर खुद फैसले ले रहे हैं। अब आप एक दिन में पीओके से तालिबान हो गए।

बता दें कि अनिल देशमुख ने अपने एक बयान में कहा था- मुंबई पुलिस को स्कॉटलैंड यार्ड से तुलना की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश में हैं। इसके विरुद्ध एक आईपीएस ऑफिसर अदालत गया है। कंगना को मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कंगना के खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा।

Advertisement

बता दें, कि इस विवाद की शुरुआत कुछ इस तरह हुई थी। कंगना ने कुछ दिन पहले ट्वीट किया था कि उन्हें माफियाओं से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसके बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने ट्वीट किया था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो यहां वापस नहीं आना चाहिए। जिसपर अब कंगना की ओर से जवाब आया था। कंगना ने ट्वीट कर लिखा था- शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?

उधर, आज कंगना ने संजय राउत को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे 9 सितंबर को मुंबई आएंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: महाराष्ट्र के गृहमंत्री, शिवसेना, कंगना रनौत, मुंबई, महाराष्ट्र, पीओके, तालिबान, Bollywood actress, Kangana Ranaut, Maharashtra Government, Mumbai-PoK, संजय राउत
OUTLOOK 04 September, 2020
Advertisement