Advertisement
26 January 2023

भारत की आजादी के आंदोलन पर बनी ये फिल्में आपको जरुर देखनी चाहिए

भारत की आजादी के आंदोलन पर बनी ये फिल्में आपको जरुर देखनी चाहिए

 

 

Advertisement

 

मंगल पांडेय ( 2005 )

 

2005 में रिलीज हुई फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय पर आधारित है। मंगल पांडेय अंग्रेजी हुकूमत के समय अंग्रेजों की फौज में थे और उन्होंने कारतूस में इस्तेमाल होनी वाली गाय की चर्बी के विरोध में आवाज उठाई थी। उन्हें 1857 की क्रांति का जनक भी कहा जाता है। केतन मेहता की इस फिल्म में मंगल पांडेय की भूमिका आमिर खान ने निभाई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल, किरण खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 

 

 

 

 

 लीजेंड ऑफ भगत सिंह ( 2002 ) 

 

शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म "द लीजेंड ऑफ भगत सिंह" निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म है। इस फिल्म की कहानी और संवाद राजकुमार संतोषी और पीयूष मिश्रा ने मिलकर लिखे। शहीद भगत सिंह की भूमिका अजय देवगन ने निभाई, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसन्द किया गया।

 

 

 लगान ( 2001 )

 

लगान फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में विशेष स्थान रखती है। फिल्म की कहानी भारत की आजादी से पहले की है। एक क्रिकेट मैच के जीतने और हारने के आधार पर गांव वालों का लगान तय किया जाता है। फिल्म में ग्रेसी सिंह और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को देश विदेश में बहुत ख्याति मिली। 

 

 

 

 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो (2004) 

 

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन ओर आजादी की लड़ाई पर आधारित फिल्म है "नेताजी सुभाष चन्द्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो"। फिल्म में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की भूमिका अभिनेता सचिन खेडेकर ने निभाई है। इसमें नेताजी के जीवन, उनकी आजादी की लड़ाई और उनकी रहस्यमई मृत्यु के बारे में दिखाया गया है। 

 

 

मणिकर्णिका ( 2019 ) 

 

साल 2019 में आई फिल्म मणिकर्णिका अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म है।इस फिल्म में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह रानी लक्ष्मीबाई ने सभी मुश्किलों का सामना करते हुए आजादी का संग्राम लड़ा था। 

TAGS: Indian freedom struggle, Bollywood, Indian republic day, Hindi films, Mangal Pandey, Netaji Subhash Chandra Bose, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 26 January, 2023
Advertisement