Advertisement
15 February 2016

नीरजा जिसे जानना जरूरी है

आकांक्षा

चंडीगढ़ की बेटी नीरजा ने मात्र 23 साल की उम्र में अपने जीवन का बलिदान देकर 400 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा पैन एम एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट थीं। पाकिस्तान के कराची में प्लेन को हाइजैक कर लिया गया था।

इसी बहादुर लड़की नीरजा पर फिल्म बनी है और सोनम कपूर इसमें नीरजा की भूमिका में हैं। इस फिल्म को प्रसिद्ध फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ने फॉक्स स्टार स्टुडियो के साथ मिल कर निर्माण किया है।

नीरजा के बड़े भाई अनीश भनोत ने नीरजा के जीवन के विभिन्न पहलुओं के साथ एक किताब लिखी है। फिल्म में सोनम के साथ शबाना आजमी मुख्य भूमिका में है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: the neerja i knew, aneesh bhanot, sonam kapoor, shabana azmi, atul kasbekar, द नीरजा आई न्यू, अनीश भनोत, सोनम कपूर, शबाना आजमी, अतुल कस्बेकर
OUTLOOK 15 February, 2016
Advertisement