Advertisement
17 August 2022

आज अभिनेता सचिन का है जन्मदिन, बेटी श्रिया ने पिता को लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

Wikipedia

आज अभिनेता सचिन का जन्मदिन है। 17 अगस्त 1957 को  जन्म लेने वाले सचिन पिलगांवकर हिन्दी और मराठी सिनेमा के लोकप्रिय नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया। उनकी प्रतिभा के कारण लोगों ने उन्हे मान, सम्मान दिया। सचिन को जनता का खूब प्यार मिला। सचिन के जन्मदिन पर उनकी बेटी श्रिया पिलगांवकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला। उन्होंने साझा किया कि किस तरह उन्होंने अपने पिता सचिन से कला, संगीत, जुनून, काम के प्रति समर्पण सीखा है। 

 

 

Advertisement

 

 

 

सचिन ने अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया। उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

नदिया के पार (1982 )

 

केशव प्रसाद मिश्र के उपन्यास कोहबर की शर्त पर आधारित फिल्म "नदिया के पार" हिंदी सिनेमा की महत्वपूर्ण फ़िल्म मानी जाती है। इस फिल्म के निर्माता ताराचंद बड़जात्या और निर्देशक गोविंद मूनिस हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता सचिन ने और अभिनेत्री साधना सिंह ने निभाई। रविन्द्र जैन के संगीत से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की। 

 

 

 

 

 

बालिका वधू (1976 )

 

बालिका वधू फिल्म निर्माता शक्ति सामंत की फिल्म है। इस फिल्म की कहानी बंगाली उपन्यास पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक तरुण मजूमदार हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता सचिन और अभिनेत्री रजनी शर्मा ने निभाई। फिल्म का संगीत आर डी बर्मन ने दिया जबकि गीत आनंद बख्शी ने लिखे। फिल्म का गीत "बड़े अच्छे लगते हैं" बेहद लोकप्रिय हुआ। 

 

 

 

 

 

गीत गाता चल (1975)

 

गीत गाता चल फिल्म का निमार्ण राजश्री प्रोडक्शन ने किया। फिल्म का निर्देशन हिरेन नाग ने किया। फिल्म रविंद्रनाथ टैगोर की कहानी अतिथि पर आधारित थी। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता सचिन और सारिका ने निभाई। फिल्म का संगीत रविन्द्र जैन ने दिया। इस फिल्म से अभिनेता सचिन को हिन्दी सिनेमा में पहचान मिली।  

 

 

 

अंखियों के झरोखों से (1978)

 

"अंखियों के झरोखों से" अभिनेता सचिन की शानदार फिल्म है। इस फिल्म का निमार्ण राजश्री प्रोडक्शन ने किया। इस फिल्म के निर्देशक हिरेन नाग हैं। फिल्म अरुण माथुर और लिली की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में संगीत रविन्द्र जैन ने दिया। गायिका हेमलता की आवाज में गाया गया फिल्म का टाइटल सॉन्ग बेहद लोकप्रिय हुआ। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sachin pilgaonkar birthday, article on Sachin pilgaonkar, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 17 August, 2022
Advertisement