Advertisement
23 August 2022

सायरा बानो के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो का जन्मदिन है। 23 अगस्त सन 1944 को जन्म लेने वाली अभिनेत्री सायरा बानो ने हिन्दी सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया। सायरा बानो के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

जंगली (1961)

 

निर्देशक सुबोध मुखर्जी की फिल्म। शंकर जयकिशन का संगीत। हसरत जयपुरी और गीतकार शैलेंद्र के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका शम्मी कपूर और सायरा बानो ने निभाई।इस फिल्म से सायरा बानो ने हिन्दी सिनेमा में क़दम रखा। फिल्म यादगार साबित हुई। शम्मी कपूर का "याहू" सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया। 

 

 

 

 

पड़ोसन (1968)

 

निर्देशक ज्योति स्वरूप की फिल्म। एन सी सिप्पी और महमूद अली निर्माता। फिल्म में मुख्य भूमिका सुनील दत्त, सायरा बानो, महमूद और किशोर कुमार ने निभाई। पड़ोसन हिन्दी सिनेमा की सफल हास्य फिल्म मानी जाती है। राजेंद्र कृष्ण के गीत और राहुल देव बर्मन का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ। 

 

 

 

पूरब और पश्चिम (1970)

 

 

अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्म का निर्देशन किया। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका मनोज कुमार, सायरा बानो, प्राण और प्रेम चोपड़ा ने निभाई। इंदीवर, प्रेम धवन, संतोष आनंद के गीत। फिल्म बेहद लोकप्रिय हुई। इस फिल्म से मनोज कुमार की राष्ट्रवादी छवि स्थापित हुई। 

 

 

 

 

झुक गया आसमान (1968)

 

निर्देशक लेख टंडन की फिल्म। संगीतकार शंकर जयकिशन का संगीत। शैलेन्द्र, हसरत जयपुरी और एस एच बिहारी के गीत। मुख्य भूमिका राजेन्द्र कुमार, सायरा बानो, राजेन्द्र नाथ और प्रेम चोपड़ा ने निभाई। फिल्म को शुरुआती सफलता नहीं मिली लेकिन समय के साथ फिल्म दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब रही। 

 

 

 

 

आई मिलन की बेला (1964)

 

 

निर्देशक मोहन कुमार की फिल्म। मुख्य भूमिका राजेन्द्र कुमार, सायरा बानो, धर्मेन्द्र, शशिकला ने निभाई। शंकर जयकिशन का संगीत। हसरत जयपुरी और गीतकार शैलेंद्र के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Saira Bano, saira Bano birthday, saira bano best films, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, junglee, shammi kapoor, Padosan, mehmood, kishore kumar, aayi Milan ki Bela
OUTLOOK 23 August, 2022
Advertisement