Advertisement
10 September 2022

अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्मदिन है। उनका जन्म 10 सितम्बर 1972 को हुआ था। अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

 

 

 

ब्लैक फ्राइडे (2004)

 

साल 1993 में हुए मुम्बई बम ब्लास्ट पर आधारित फिल्म। अनुराग कश्यप का निर्देशन और लेखन। के के मेनन, पवन मल्होत्रा, आदित्य श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई। मशहूर बैंड इन्डियन ओसियन का संगीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सामान्य रही लेकिन दर्धकों, समीक्षकों और आलोचकों ने फिल्म की खूब प्रशंसा की। इस फिल्म से अनुराग कश्यप की हिन्दी सिनेमा में जगह बननी शुरू हुई। 

 

 

 

 

 

 

देव डी (2009)

 

महान साहित्यकार शरतचंदर की कालजई रचना "देवदास" पर आधारित फिल्म। अनुराग कश्यप का निर्देशन। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने का लेखन। रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया फिल्म को। अभय देओल, माही गिल, कल्की कोचलीन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। अमित त्रिवेदी का संगीत। अमिताभ भट्टाचार्य, शैली के गीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफ़ल रही और इसे दर्शकों का भी प्यार मिला। 

 

 

 

गुलाल (2009)

 

अनुराग कश्यप का निर्देशन। राज सिंह चौधरी और अनुराग कश्यप का लेखन। के के मेनन, दीपक डोबरियाल, माही गिल, पियूष मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, राज सिंह चौधरी, अभिमन्यु सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। पियूष मिश्रा का गीत संगीत। गुलाल हिंदी सिनेमा की महत्वपूर्ण फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म ने अनुराग कश्यप को एक प्रयोगवादी, आधुनिक और कलात्मक निर्देशक के रूप में स्थापित किया। 

 

 

 

 

गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)

 

 

अनुराग कश्यप का निर्देशन। जीशान कादरी और अनुराग कश्यप का लेखन। मनोज बाजपेई, तिग्मांशु धूलिया, पियूष मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, जयदीप अहलावत, विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। स्नेहा खानविलकर का संगीत। पियूष मिश्रा और वरुण ग्रोवर के गीत। फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म से अनुराग कश्यप को सिनेमा की दुनिया में अलग पहचान मिली और वह हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में दर्ज हो गए। 

 

 

 

मुक्काबाज (2017)

 

 

बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म। अनुराग कश्यप का निर्देशन। आनंद एल राय, विक्रमादित्य मोटवाने, अनुराग कश्यप ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया। विनीत कुमार सिंह, रवि किशन, जिमी शेरगिल, राजेश तैलंग, जोया हुसैन, साधना सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। रचिता अरोड़ा, न्यूक्लिया का संगीत। हुसैन हैदरी और विनीत कुमार सिंह के गीत। विनीत कुमार सिंह के अभिनय ने सबको प्रभावित किया। 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Anurag kashyap, Bollywood, Hindi cinema, gangs of wasseypur, Black Friday, gulal, mukkabaz, Vineet Kumar Singh, entertainment Hindi films news
OUTLOOK 10 September, 2022
Advertisement