Advertisement
16 August 2022

मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर, जानें उनकी 5 महत्वपूर्ण फिल्मों के बारे में

Wikipedia

आज मनीषा कोइराला का जन्मदिन है। 16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्म लेने वाली मनीषा कोइराला हिंदी सिनेमा की सबसे सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री रही हैं। मनीषा कोइराला उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में रही हैं, जिन्होंने हिन्दी सिनेमा में बेहद सशक्त किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई। मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

 

1942 ए लव स्टोरी (1994) 

 

विधु विनोद चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय आजादी के संघर्ष पर बनी एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। राहुल देव बर्मन का संगीत और जावेद अख्तर के बोल। कुमार सानू, कविता कृष्णमूर्ति ने गीतों को आवाज दी। मनीषा कोइराला इस फिल्म में किसी अप्सरा सी नजर आईं। मनीषा कोइराला, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने शानदार अभिनय किया। 

 

 

 

बॉम्बे (1995)

 

 

मणि रत्नम की बेहद कामयाब फिल्म बॉम्बे मनीषा कोइराला के फिल्मी करियर के लिए बेहद अहम रही। 1993 मुंबई दंगों के बीच सांस ले रही प्रेम कहानी है फिल्म बॉम्बे। ए आर रहमान का संगीत और गीतकार मेहबूब के बोल। अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

 

दिल से (1998 ) 

 

हिन्दी सिनेमा की बेहद कामयाब फिल्म है "दिल से"। मणि रत्नम का निर्देशन,ए आर रहमान का संगीत और गीतकार गुलजार के जादुई बोल। आतंकवाद के माहौल में अपनी जगह बना रहे प्रेम की कहानी है दिल से। शाहरूख और मनीषा कोइराला की जोड़ी ने सिनेमाई पर्दे पर जादू रचा। यह फिल्म समय के साथ एक क्लासिक बनकर उभरी है।  

 

 

 

 

खामोशी (1996) 

 

 

संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म "खामोशी" मनीषा कोइराला के फिल्मी करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है। उन्होंने इस फिल्म में अपने जीवन का सबसे बेहतरीन अभिनय किया। मजरूह सुल्तानपुरी के बोल और संगीतकार जतिन ललित की धुन। सलमान खान, नाना पाटेकर, सीमा बिस्वास जैसे कलाकारों के बीच मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने का काम किया। 

 

 

 

 

 

 

कच्चे धागे (1999)

 

कच्चे धागे फिल्म निर्देशक मिलन लूथरिया की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में संगीत नुसरत फतेह अली खान ने दिया जबकि गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे। अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला ने शानदार अभिनय किया। मनीषा कोइराला फिल्म में बहुत सुन्दर नजर आईं। फिल्म का गीत संगीत बेहद पसंद किया गया। यह नुसरत फतेह अली खान की बतौर संगीतकार आखिरी फिल्म थी। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Manisha Koirala, article on Manisha Koirala, Manisha Koirala birthday, best romantic film of Manisha Koirala, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, khamoshi, Dil se, Bombay, 1942 A love story, kacche dhaage
OUTLOOK 16 August, 2022
Advertisement