Advertisement
10 October 2022

मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का शानदार प्रदर्शन जारी, वीकेंड पर कमाए 18 करोड़ रुपए

मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का शानदार प्रदर्शन जारी, वीकेंड पर कमाए 18 करोड़ रुपए

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म गॉडफादर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फ़िल्म ने रिलीज के पांचवें दिन, रविवार को भारत में 9 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह शनिवार और रविवार को मिलाकर फिल्म ने वीकेंड पर 18 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। 

 

इसके साथ ही 5 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने हिंदी पट्टी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसी को देखते हुए हिंदी पट्टी में गॉडफादर को और 600 स्क्रीन्स उपलब्ध हो गई हैं। 

Advertisement

 

 

फिल्म गॉडफादर सुपरहिट मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनेता मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय, मंजू वॉरियर नजर आए थे। चिरंजीवी स्टारर तेलुगु वर्जन के लिए फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए। फिल्म में चिरंजीवी, नयनतारा, सत्यदेव कंचाराणा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

 

 फिल्म मूल रूप से राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने कैमियो लिए पैसा नहीं लिया है। फिल्म के निर्देशक हैं मोहन राजा।

 

 

TAGS: Chiranjeevi, chiranjeevi film Godfather perform excellent at box office, Godfather perform excellent at box office, Bollywood, Tollywood, Hindi cinema, chiranjeevi Nayantara film, Salman Khan, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 10 October, 2022
Advertisement