Advertisement
12 October 2022

चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर को संतुलित बढ़त, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर को संतुलित बढ़त, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म गॉडफादर ने रिलीज के सातवें दिन, मंगलवार को भारत में 2.34 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इससे पहले फिल्म ने वीकेंड पर 18 करोड़ रुपए की कमाई थी। इस तरह फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। मगर फिर भी एक सप्ताह के बाद, फिल्म धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। 

5 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने हिंदी पट्टी में भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए हिंदी पट्टी में भी गॉडफादर को और 600 स्क्रीन्स उपलब्ध हो गई थीं। फिल्म गॉडफादर सुपरहिट मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनेता मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय, मंजू वॉरियर नजर आए थे। चिरंजीवी स्टारर तेलुगु वर्जन के लिए फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए। फिल्म में चिरंजीवी, नयनतारा, सत्यदेव कंचाराणा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म मूल रूप से राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने कैमियो लिए पैसा नहीं लिया है। फिल्म के निर्देशक हैं मोहन राजा। फिल्म की इस कामायाबी से चिरंजीवी बेहद खुश हैं। 

Advertisement

 

TAGS: Chiranjeevi, chiranjeevi film performing average at box office, Bollywood, Tollywood, Nayantara, Salman Khan, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 12 October, 2022
Advertisement