Advertisement
04 May 2016

‘सुल्तान’ के लिए ‘रईस’ आगे बढ़ गए

‘सुल्तान’ के लिए ‘रईस’ आगे बढ़ गए

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी रईस पहले फिल्म सुल्तान के साथ ईद पर रिलीज होने वाली थी। अब यह 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। शाहरूख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी की एक्सल एंटरटेनमेंट ने इसका सह-निर्माण किया है।

निर्माताओं ने एक बयान में कहा,  फिल्म रिलीज आगे बढ़ाने का निर्णय आसान नहीं था। हमें पता है कि रईस से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इसलिए इस फिल्म का सही प्रदर्शन जरूरी है। इसी वजह से हमने फिल्म को 26 जनवरी 2017 को रिलीज करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले शाहरूख ने भी इस बात का संकेत दिया था कि वह अपने अच्छे दोस्त सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव नहीं चाहते हैं। दबंग अभिनेता सुल्तान में एक हरियाणवी पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। अब इस साल ईद पर केवल सलमान की सुल्तान ही रिलीज होगी। बजरंगी भाईजान और किक समेत ईद पर रिलीज हुई सलमान की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं हैं।

TAGS: sultan, raees, shahrukh khan, salman khan, सुल्तान, रईस, शाहरूख खान, सलमान खान
OUTLOOK 04 May, 2016
Advertisement