Advertisement
08 September 2022

सोनी लिव एप पर जल्द रिलीज होगा वेब सीरीज "कॉलेज रोमांस" का तीसरा सीजन

ओटीटी प्लेटफॉर्म की सफल वेब सीरीज "कॉलेज रोमांस" का तीसरा सीजन बनकर तैयार हो चुका है। इसे 16 सितंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप पर रिलीज किया जाएगा। 

 

वेब सीरीज से जुड़े अभिनेता गगन अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि "कॉलेज रोमांस" के नए एपिसोड्स 16 सितंबर 2022 से सोनी लिव एप पर दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

 

 

 

"कॉलेज रोमांस" युवक, युवतियों के कॉलेज जीवन की कहानी पर आधारित वेब सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कॉलेज जीवन में दोस्ती, प्यार जैसे संबंध इंसान के जीवन को प्रभावित करते हैं और जिन्दगी भर की सीख दे जाते हैं। इंसान का व्यक्तित्व हमेशा के लिए बदल जाता है। 

 

 

"कॉलेज रोमांस" द वायरल फीवर यानी टीवीएफ ने बनाया और इसके निर्माता अरुणब कुमार है। वेब सीरीज के तीसरे सीजन का निर्देशन परिजात जोशी ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका गगन अरोड़ा, अपूर्वा अरोड़ा, केशव साधना, जान्हवी रावत ने निभाई है। शो की कहानी आशुतोष चतुर्वेदी और पंकज मावची ने लिखी है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: College Romance, college Romance season 3, college Romance season 3 premieres on September 16, TVF, Sony liv app, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 08 September, 2022
Advertisement