Advertisement
22 November 2020

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती के बाद पति हर्ष भी गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

फाइल फोटो

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके पति हर्ष लिम्बचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारती और हर्ष के घर पर शनिवार को रेड मारी गयी थी, जिसमें उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। 

आज भारती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया ने एनसीबी से पूछताछ में ड्रग्स के सेवन के बात कबूली ली थी।

एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। घर से गांजा मिलने के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था। पति से भी पूछताछ चल रही थी। अब हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात के कयास पहले से थे कि भारती के पति को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Advertisement

एनसीबी की कार्रवाई बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया सांठगांठ में चल रही जांच का हिस्सा है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद ड्रग मामले की जांच चल रही है। सितंबर से अब तक,एनसीबी ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री और सुशांत के लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती शामिल हैं, जो अब जमानत पर बाहर हैं।

हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की तफ्तीश सीबीआई, ईडी और एनसीबी तीन केंद्रीय जांच एजेसियां कर रही है। लेकिन, करीब चार महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी इनके हाथ खाली हैं। वहीं, बीते महीने एम्स दिल्ली ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें सुसाइड की बात सामने आई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: comedian bharti singh, harsh limbachiyaa, arrested in drug case, भारती सिंह
OUTLOOK 22 November, 2020
Advertisement