Advertisement
29 September 2022

अभिनेता महमूद की जयंती पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल हास्य अभिनेता महमूद की जयंती है। महमूद का जन्म 29 सितम्बर सन 1932 को हुआ था। महमूद की जयंती के मौके पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

आरजू (1965 )

 

 

हिंदी सिनेमा के निर्देशक रामानंद सागर की फिल्म है "आरजू"।फिल्म में साधना, राजेन्द्र कुमार, फिरोज खान, महमूद ने मुख्य भूमिका निभाई। हसरत जयपुरी के गीत और शंकर जयकिशन का संगीत। फिल्म कामयाब रही और दर्शकों को साधना, राजेन्द्र कुमार का काम पसन्द आया। 

 

 

 

 

पड़ोसन (1968)

 

 

निर्देशक ज्योति स्वरूप की फिल्म। एन सी सिप्पी और महमूद अली निर्माता। फिल्म में मुख्य भूमिका सुनील दत्त, सायरा बानो, महमूद और किशोर कुमार ने निभाई। पड़ोसन हिन्दी सिनेमा की सफल हास्य फिल्म मानी जाती है। राजेंद्र कृष्ण के गीत और राहुल देव बर्मन का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ। 

 

 

 

 

बॉम्बे टू गोवा (1972)

 

बॉम्बे टू गोवा फिल्म निर्देशक एस रामनाथन और महमूद की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका महमूद, अमिताभ बच्चन और अरुणा ईरानी ने निभाई। राहुल देव बर्मन का संगीत, राजेन्द्र कृष्ण के गीत। इस फिल्म से पहली बार अमिताभ बच्चन को बतौर हीरो पहचान मिली। 

 

 

 

गुमनाम (1965)

 

निर्देशक राजा नवाथे की फिल्म। मुख्य भूमिका में मनोज कुमार, नंदा, प्राण, हेलेन, महमूद नजर आए। शंकर जयकिशन का संगीत और हसरत जयपुरी, शैलेंद्र के गीत। महमूद पर फिल्माया गीत "हम काले हैं तो क्या हुआ" खूब पसंद किया गया। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Comedian Mahmood, comedian Mahmood important Bollywood Hindi films, comedian Mahmood birth anniversary, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films, gumnaam, Bombay to Goa, aarzoo, Padosan, Hindi films
OUTLOOK 29 September, 2022
Advertisement