Advertisement
26 August 2022

वेब सीरीज "क्रिमिनल जस्टिस" सीजन 3 डिज्नी हॉटस्टार पर हुई रिलीज

सफल फ़िल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की कामयाब वेब सीरीज "क्रिमिनल जस्टिस" का तीसरे सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो गया है। आज इसके दो एपिसोड हो गए हैं। डिज्नी हॉटस्टार ने अन्य बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रारूप को फॉलो करते हुए वेब शो का नया एपिसोड हर शुक्रवार रिलीज करने का निर्णय किया है। यानी क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा एपिसोड ,अगले शुक्रवार यानी 2 सितम्बर साल 2022 को रिलीज होगा।

 

तीसरे सीजन की थीम 'अधूरा सच' है, जिसे पंकज त्रिपाठी कोर्ट में पूरा करते हुए दिखाई देंगे। सीरीज के तीसरे सीजन में एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद की भी एंट्री हुई है। "क्रिमिनल जस्टिस" के पहले दो सीजन बहुत कामायाब रहे थे। जहां एक ओर पहले सीजन में विक्रांत मैसी ने दर्शकों का मनोरंजन किया था, वहीं दूसरे सीजन में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को मुरीद बनाया। दोनों ही सीजन में पंकज त्रिपाठी ने वकील माधव मिश्रा की भूमिका में सभी को बहुत प्रभावित किया। पंकज त्रिपाठी के साथ साथ मीता वशिष्ठ, अनुप्रिया गोयनका ने के दोनों सीजन में महत्वपूर्ण किरदार निभाए।

Advertisement

 

आम तौर पर फ़िल्मों में वकीलों की छवि मक्कार, चालू, संवेदनहीन, गंभीर दिखाई जाती रही है। इसके ठीक विपरीत पंकज त्रिपाठी मुहल्ले के बड़े भैया नज़र आते हैं। उनकी हंसी, बोलने का तरीक़ा, उनकी संवेदनशील छवि, जिस तरह स्क्रीन पर नज़र आती है, वह दर्शक को बिना प्रभाव के नहीं छोड़ती।तीसरे सीजन को रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने कहा, “इस बार हम न्यायपालिका और उसकी सीमाओं पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।" पहले दो सफल सीजन के बाद शो के निर्माताओं को दर्शकों से बड़ी उम्मीदें हैं। पहले दो एपिसोड देखकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया रहती है, इसका सभी को इंतजार रहेगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Criminal justice released on Disney hotstar, criminal justice season 3 released, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, pankaj tripathi web show released, pankaj tripathi web series criminal justice season 3 released
OUTLOOK 26 August, 2022
Advertisement