Advertisement
08 September 2024

गणेश चतुर्थी के अवसर पर माता पिता बने दीपिका रणवीर, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है।

गौरतलब है कि "राम-लीला", "बाजीराव मस्तानी" और "83" जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके इस जोड़े ने दीपिका के मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद बच्चे का स्वागत किया।

उन्होंने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में इस खबर की घोषणा की। इसमें लिखा था, "बेबी गर्ल का स्वागत है! 8.9.2024।"

Advertisement

शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दोनों अभिनेता सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए देखे गए थे।

दीपिका (38) और रणवीर (39) ने 2018 में इटली के लेक कोमो में एक निजी शादी समारोह में शादी की थी। उन्होंने फरवरी में दीपिका की गर्भावस्था की घोषणा की थी।

इस वर्ष की शुरुआत में, जब 77वें बाफ्टा पुरस्कार समारोह में वह प्रस्तुतकर्ता के रूप में शामिल हुई थीं, तब उनके पेट को ढंकते हुए फोटो खिंचवाने के बाद यह खबरें सोशल मीडिया पर आने लगी थीं कि अभिनेत्री अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

दीपिका और रणवीर अगली बार रोहित शेट्टी निर्देशित "सिंघम अगेन" में विशेष भूमिका में नज़र आएंगे, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे। यह दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Deepika padukone, ranveer singh, daughter born, bollywood news
OUTLOOK 08 September, 2024
Advertisement