Advertisement
16 April 2015

दिल धड़कने दो के ट्रेलर ने बटोरी तारीफ

गूगल

फिल्म में अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे कलाकार हैं। लकी बाय चांस में जोया के साथ काम कर चुके रिषि कूपर ने दिल धड़कने दो के ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा, अच्छा काम किया है जोया। आपका ट्रेलर आने वाले तूफान की सूचना देता है।

सभी अच्छे दिखते हैं, विशेषकर अनिल कपूर। वह शानदार दिखते हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर कहा, काफी आमोद-प्रमोद है। अभिनेत्री श्रीदेवी ने कहा कि दिल धड़कने दो का ट्रेलर देखा। इसमें पूर्ण मनोरंजन है। पूरी तरह मंत्रमुग्धकारी।

दिल धड़कने दो पांच जून को रिलीज होगी। वर्ष 2011 में जोया की फिल्म जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा आई थी। उन्होंने 2013 बाम्बे टॉकीज में एक खंड का निर्देशन भी किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल धड़कने दो, फिल्म, ट्रेलर, रिषि कपूर, करण जौहर, श्रीदेवी, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, शेफाली शाह
OUTLOOK 16 April, 2015
Advertisement