Advertisement
27 April 2023

फिरोज खान की पुण्यतिथि के मौके पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

फिरोज खान की पुण्यतिथि के मौके पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता फिरोज खान की पुण्यतिथि है। उनका निधन 27 अप्रैल सन 2009 को हुआ था। हिन्दी सिनेमा में फिरोज खान को उनके आधुनिक लहजे और विशिष्ट अंदाज के लिए जाना जाता है। फिरोज खान की पुण्यतिथि के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

धर्मात्मा (1975)

निर्माता एवं निर्देशक फिरोज खान की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। इंदीवर के गीत। मुख्य भूमिका में हेमा मालिनी, फिरोज खान, रेखा, प्रेम नाथ, रंजीत, डैनी डेन्जोंगपा नजर आए। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जो अफगानिस्तान में शूट हुई। फिल्म का संगीत आधुनिक रंग का था। फिल्म और संगीत को खूब पसंद किया गया। 

Advertisement

 

कुर्बानी (1980)

कुर्बानी का निर्देशन और निर्माण फिरोज खान ने किया। कहानी फिरोज खान और के के शुक्ला ने मिलकर बुनी। कल्याणजी आनंदजी, बिद्दु का संगीत। इंदीवर, फारुक कैसर के गीत। मुख्य भूमिका में फिरोज खान, विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

सफर (1970)

निर्देशक असित सेन की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत और इंदीवर के गीत। मुख्य भूमिका में राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर और फिरोज खान नजर आए। फिल्म की कहानी एक कैंसर रोगी के जीवन पर आधारित है। राजेश खन्ना का स्टारडम फिल्म को ऊंचाइयों तक ले गया। फिल्म सफल रही।

 

दयावान (1988)

निर्देशक फिरोज खान की फिल्म। मणि रत्नम की कहानी। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। इंदीवर और अजीज कैसी के गीत। मुख्य भूमिका में विनोद खन्ना, फिरोज खान, माधुरी दीक्षित, अमरीश पुरी, आदित्य पंचोली, अरुणा ईरानी नजर आईं। फिल्म सुपरहिट रही और इसने विनोद खन्ना के करियर को नई दिशा दी। 

 

 

TAGS: Feroz Khan death anniversary special article, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, Shakti Kapoor, qurbani, art and entertainment,
OUTLOOK 27 April, 2023
Advertisement