Advertisement
21 August 2017

WATCH: 'जुड़वां-2' ट्रेलर लॉन्च, ये कैसी बीमारी लेकर सामने आए वरुण धवन

WATCH: 'जुड़वां-2' ट्रेलर लॉन्च, ये कैसी बीमारी लेकर सामने आए वरुण धवन

आगामी माह में रिलीज होने वाली बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने पिछले दिनों अपने पिता डेविड धवन के जन्मदिन पर फिल्म जुड़वा 2 का पहला लुक जारी किया था। आज लॉन्च किए गए ट्रेलर में पुरानी फिल्म के दो गानों 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'चलती है क्या' की झलक भी है। बता दें कि फिल्म' का जैसा नाम है वैसी ही कहानी भी है। इस फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में हैं। वरुण की को-स्टार्स जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू हैं।

फिल्म 'जुड़वा 2' में वरुण धवन, जैकलीन फर्नाडिज़ और तापसी पन्नू अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म डेविड धवन की फिल्म जुड़वा का सीक्वेल है जिसे डेविड ने ही डायरेक्ट किया था। 29 सितंबर को यह रिलीज होने वाली है।

1997 में रिलीज हुई 'जुड़वां' काफी हिट हुई थी। 20 साल बाद साजिद और डेविड धवन की जोड़ी ने राजा और प्रेम का जादू बिखेरने के लिए दोबारा मोर्चा संभाला है। पहली फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के नए संस्करण में भी सलमान नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे पुरानी फिल्म के मशहूर गाने 'ऊंची है बिल्डिंग' के नए वर्जन में वरुण धवन के साथ दिखने वाले हैं।

Advertisement

यहां देखें ट्रेलर-

TAGS: film Judwa-2, Trailer, launch, today
OUTLOOK 21 August, 2017
Advertisement