Advertisement
20 March 2015

कंगना बनेंगी ‘ट्रेजेडी क्वीन’

कंगना बनेंगी ‘ट्रेजेडी क्वीन’ | एएफपी

अगर एक अंग्रेजी अखबार की खबर मानें तो जल्द ही ‘क्वीन’ कंगना रणौत ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के अवतार में नजर आएंगी। हाल ही में दिवंगत पत्रकार विनोद मेहता की किताब, ‘मीना कुमारी – द क्लासिकल बायोग्राफी’ पर तिग्मांशु धूलिया फिल्म बनाने जा रहे हैं।

कंगना मुख्य भूमिका में होंगी और मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी। निर्माता सुनील बोहरा जल्द ही फिल्म की घोषणा करेंगे। उन्होंने इस किताब के अधिकार लिए हैं और कंगना आजकल यह किताब पढ़ रही हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। कंगना इस फिल्म को करने के लिए अपनी तारीख के लिए दूसरे काम जल्द से जल्द खत्म कर रही हैं।

मीना कुमारी का जीवन जितना शोहरत की चकाचौंध से भरा हुआ था उतना ही रहस्यमय भी था। वह बहुत अच्छी गजलकार भी थीं और अदाकार भी। धर्मेंद्र से उन्हें बेइंतेहा मुहब्बत थी और कई असफल प्रेम के बाद उन्होंने कमाल अमरोही से शादी की थी। 

TAGS: मीना कुमारी, कंगना रणौत, तिग्मांशु धूलिया
OUTLOOK 20 March, 2015
Advertisement