Advertisement
20 April 2015

नीरजा भनोत बनेंगी सोनम

नीरजा भनोत बनेंगी सोनम

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर जल्द ही ‘नीरजा भनोत’ फिल्म में काम करेंगी। नीरजा फ्लाइट अटेंडेट थीं, जो आतंकवादियों की गोली का शिकार हो गई थीं। उन्हीं के जीवन पर फॉक्स स्टार इंडिया और ब्लिंग लाइव फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू हो गई है।  

सन 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 को आतंकवादियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। तब फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोत ने दिलेरी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। यात्रियों को बाहर निकालने की इस कोशिश में वह खुद बाहर नहीं निकल पाईं और आतंकवादियों की गोलियों की शिकार हो गई थीं।  

TAGS: नीरजा भनोत, पैन एम 73, सोनम कपूर, आतंकवादी हमला, सिनेमा
OUTLOOK 20 April, 2015
Advertisement