Advertisement
17 September 2016

फिल्म समीक्षा - पिंक

दिल्ली की तीन लड़कियों की कहानी पिंक थोड़े रहस्य और थोड़े डर के साथ आगे बढ़ती है। तीन लड़कियां कैसे मुसीबत में फंस कर बाहर आती हैं यह फिल्म की मुख्य थीम है। इस फिल्म को तीनों लड़कियों के साथ दीपक सहगल यानी अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय से आगे बढ़ाया है। रितशे शाह ने बहुत ही सरल कहानी लिखी है, लेकिन यह सरलता ही इस फिल्म की सबसे बड़ी सफलता है।

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है दर्शक खुद ब खुद किरदार से जुड़ते हैं और लगता है कि यदि हो जाए तो क्या होगा। कहानी पर रितेश ने मेहनत की है और फिल्म के संवाद दमदार हैं। कोर्ट सीन में पीयूष मिश्रा जमे हैं। बहुत दिनों बाद ऐसी फिल्म आई है जो दर्शकों से खुद जुड़ती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: pink, amitabh bachchan, tapse pannu, kirti kulhari, puyesh mishra, पिंक, अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी, पीयूष मिश्रा, अनिरुद्ध रॉय
OUTLOOK 17 September, 2016
Advertisement