Advertisement
26 August 2022

फिल्ममेकर सावन कुमार का निधन, सलमान खान ने जताया शोक

फिल्ममेकर सावन कुमार का निधन, सलमान खान ने जताया शोक

हिन्दी सिनेमा में निर्देशन और गीत लेखन से पहचान बनाने वाले वरिष्ठ फिल्ममेकर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। सावन कुमार को कुछ दिनों से फेफड़ों से संबंधित बीमारी के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 

 

सावन कुमार ने अपने फिल्मी करियर में नौनिहाल, सौतन, साजन बिना सुहागन, सनम बेवफा जैसी फिल्मों में निर्देशन किया। इसके साथ ही उन्होंने हवस, कहो न प्यार है जैसी फिल्मों में गीत भी लिखे। सावन कुमार ने हिन्दी सिनेमा में संजीव कुमार और महमूद जैसे काबिल कलाकारों को मौका दिया। 

Advertisement

 

स्टार अभिनेता सलमान खान के साथ सावन कुमार ने फिल्म "सनम बेवफा"बनाई। उनका आखिरी निर्देशन 2006 में सलमान खान-स्टारर सावन: द लव सीज़न था। सलमान खान ने सावन कुमार के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर के अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

सावन कुमार मुंबई में अभिनेता बनने आए थे। मगर बड़ी कोशिशों के बावजूद,उन्हें कहीं काम नहीं मिला। तब उन्होंने अपने दीदी और जीजाजी से आर्थिक मदद लेकर फिल्म निमार्ण कार्य शुरू किया। बतौर निर्माता उनकी फिल्म रही "नौनिहाल"। इस फिल्म में संजीव कुमार नजर आए। कहते हैं कि हरिभाई जरिवाला को संजीव कुमार नाम सावन कुमार ने ही दिया था। फिल्म "गोमती के किनारे" से सावन कुमार ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की। यह मीरा कुमारी की बतौर अभिनेत्री अंतिम फिल्म थी। सावन कुमार का विवाह संगीतकार उषा खन्ना से हुआ था। 

 

TAGS: Filmmaker sawan kumar dies at 86, salman khan Film director sawan kumar dies, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, Sanam bewafa director died
OUTLOOK 26 August, 2022
Advertisement