29 September 2015
प्रेम रतन धन पायो की पहली झलक
प्रेम रतन धन पायो की पहली झलक
16 साल के बाद सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रहे सलमान ने आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक ट्विटर पर जारी किया। उन्होंने लिखा, ‘गुड आफ्टरनून। फिर से सूरज बड़जात्या की फिल्म का स्वागत।’ फिल्म का ट्रेलर एक अक्टूबर को रिलीज होगा।
उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म में बजरंगी भाईजान स्टार की दोहरी भूमिका है। बारह नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर हैं।