Advertisement
26 February 2018

नशे की हालत में बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा

फोरेंसिक रिपोर्ट: श्रीदेवी की 'दुर्घटनावश डूबने' से हुई मौत, खून में पाई गई अल्क

श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी कर दी गई है। मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने (Accidental Drowning) को बताया गया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने यूएई के गल्फ न्यूज के हवाले से दी है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी दुबई से भारत नहीं पहुंचा है। 

एएनआई के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट संबंधी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पहले कार्डियक अरेस्ट से मौत की बात कही जा रही थी।

एएनआई के मुताबिक, यूएई गल्फ न्यूज ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में श्रीदेवी के खून में अल्कोहल की मात्रा भी पाई गई है।

Advertisement

पोस्टमॉर्टम के बाद दुबई पुलिस ने कहा कि श्रीदेवी की मौत होटल के बाथटब में डूबने से हुई। वह बेहोश होकर बाथटब में गिरीं थीं।

उधर, मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहां फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है  और साफ-सफाई भी चल रही है। इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट करके दी है। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं और उनका दुबई में निधन हो गया है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

श्रीदेवी (54) का शनिवार रात निधन हो गया था। यहां वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आईं थीं। श्रीदेवी का शव इसलिए भारत नहीं भेजा गया क्योंकि रविवार देर शाम तक दुबई पुलिस द्वारा अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं दी गई थी। बॉलीवुड के सारे स्टार श्रीदेवी और बोनी कपूर के घर पर पहुंच रहे हैं, इनमें करण जौहर से लेकर अनुपम खेर तक शामिल हैं।

TAGS: Forensic report, Sridevi, accidental drowning, dubai
OUTLOOK 26 February, 2018
Advertisement