Advertisement
05 August 2015

गंभीर-सलमान की रिश्तेदारी

गंभीर-सलमान की रिश्तेदारी

वैसे तो दबंग खान किसी से नहीं दबते। पर हो सकता है वह गौतम गंभीर से अतिरिक्त विनम्रता से पेश आएं। ऐसा इसलिए क्योंकि गौतम गंभीर की चचेरी बहन सलमान की बहन अर्पिता की जेठानी होने वाली हैं। तो जाहिर सी बात है टाइगर को अपनी बहन के ससुराल वालों को ज्यादा तवज्जो देनी पड़ेगी।

 

सलमान की बहन अर्पिता की शादी हिमाचल के जिस राजनीतिक घराने में हुई है अब उसी खानदान के बड़े बेटे आश्रय की शादी गौतम गंभीर की चचेरी बहन से हो रही है। अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है और आश्रय, आयुष के बड़े भाई हैं। इस लिहाज से गौतम की बहन राधिका सलमान की बहन अर्पिता की जेठानी बन जाएंगी।

Advertisement

 

राधिका ने कानून की पढ़ाई जरूर की है लेकिन वह फिलहाल अपना फैशन ब्लॉग चलाती हैं और कपड़े भी डिजाइन करती हैं। जबकि आयुष की तरह आश्रय का भी बिजनेस है। आश्रय शर्मा मंडी जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव भी हैं।  

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के दूसरे नाती आश्रय की सगाई दिल्ली में हुई है। कार्यक्रम में सलमान के नहीं थे पर उनका पूरा परिवार इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। 

TAGS: gautam gambhir, salman khan, arpita, radhika, mandi, himachal pradesh, गौतम गंभीर, सलमान खान, अर्पिता, राधिका, मंडी, हिमाचल प्रदेश
OUTLOOK 05 August, 2015
Advertisement