Advertisement
30 March 2015

प्रियंका चोपड़ा की घर वापसी

प्रियंका चोपड़ा की घर वापसी | गूगल

अरे-अरे यदि आपका दिमाग कहीं और दौड़ने लग गया है तो जरा सब्र कर इस खबर को पूरी पढ़ लीजिए। प्रियंका को किसी ने देश निकाला नहीं दिया था न ही वह घर छोड़ कर चली गई थीं। एक लंबे दौरे के बाद प्रियंका न्यूयॉर्क से मुंबई अपने वतन लौट रही हैं।

वह अपने पहले अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग के लिए लंबे वक्त से वहां थीं। इस शो की कहानी नए एफबीआइ रंगरूटों के एक समूह की कहानी है। इसकी मूल कथा इन्हीं के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें रंगरूटों की वर्जीनिया के क्वांटिको बेस पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अब जब इस धारावाहिक की शूटिंग समाप्त हो गई है तो प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘बाय-बाय न्यूयार्क...मुंबई बुला रहा है। घर जाने के लिए अब का और इंतजार नहीं कर सकती।’

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली पूर्व विश्व सुंदरी इस शो में एफबीआइ की नई रंगरूट एलीक्स पेरीश की भूमिका में दिखाई पड़ेंगी। उनके साथ जैक मैकलॉगिन, डॉग्ररे स्कॉट और एंनजोन एलीस भी हैं। 

TAGS: प्रियंका चोपड़ा, क्वांटिको, अमेरिकी टीवी शो
OUTLOOK 30 March, 2015
Advertisement