Advertisement
26 February 2024

गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे। उनकी फैमिली ने ही उनके निधन की खबर दी है। निधन की सूचना देते हुए बताया गया है 'बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।

पंकज उधास, पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे।उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

TAGS: Ghazal Singer Pankaj Udhas died, Pankaj Udhas died, Pankaj Udhas death, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 26 February, 2024
Advertisement