Advertisement
09 March 2023

अभिनेता सतीश कौशिश के निधन पर गोविंदा ने जताया शोक, सुनहरे पलों को किया याद

 

अभिनेता सतीश कौशिक का आज सवेरे 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक और गोविंदा न केवल कई फिल्मों में सह कलाकार थे बल्कि बहुत अच्छे मित्र भी थे। दोनों ने राजाजी, स्वर्ग, साजन चले ससुराल, दीवाना मस्ताना, बड़े मियां छोटे मियां, आंटी नंबर 1, हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों में शानदार जुगलबंदी पेश की। इन सभी फिल्मों में दोनों के किरदारों को खूब पसन्द किया गया। कुछ समय पहले दोनों कलाकारों को एक साथ एक रियलिटी शो पर साथ देखा गया था। 

 

Advertisement

सतीश कौशिक के निधन पर गोविंदा ने शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद पल है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे दुख है कि मेरे साजन चले ससुराल के मुत्थु, दीवाना मस्ताना के पप्पू पेजर, बड़े मियां छोटे मियां के शराफत अली का देहांत हो चुका है और वह मुझे छोड़ कर जा चुके हैं। 

TAGS: Govinda, Satish Kaushik, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment, Govinda Satish Kaushik,
OUTLOOK 09 March, 2023
Advertisement