Advertisement
18 June 2016

किसके लिए हैं यह मस्ती का ग्रैंड रूप

मस्ती सीरीज की तीसरी फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में दिखाया जाने लगा है। यह फिल्म मस्ती कड़ी की है इसलिए इस फिल्म में क्या होगा इसका अंदाजा लगाना कठिन नहीं है। बस एक बात ही अलग है और वह है बढ़ती फूहड़ता। इस ट्रेलर ने फूहड़ता का अपना पिछला रेकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लगभग सॉफ्ट पोर्न की तरह फिल्म होगी।

उड़ता पंजाब को सेंसर बोर्ड इसलिए बिना कट के प्रदर्शन सर्टिफिकेट देने को तैयार नहीं था क्योंकि इस फिल्म में गालियां बहुत हैं। अब इस फिल्म का ट्रेलर यह दिखा रहा है कि गालियां सीधे देने के बजाय अश्लील-फूहड़ और द्वीअर्थी संवाद से भारतीय दर्शक शायद निराश नहीं होते। बल्कि फूहड़ता उन्हें गुदगुदाती है। इस फिल्म की तीसरी कड़ी और उसका बेहूदा ट्रेलर तो कम से कम यही दर्शा रहा है। 

आप भी देखें फूहड़ता की पराकाष्ठा का यह ट्रेलर। 

Advertisement

TAGS: मस्ती, ग्रैंड मस्ती, ग्रैट ग्रैंड मस्ती, masti, great grand masti, great masti
OUTLOOK 18 June, 2016
Advertisement