Advertisement
28 August 2015

कनाडाई गैंगस्टर पर बीबा बॉएज

दीपा मेहता निर्देशित इस फिल्म में माफिया का किरदार निभा रहे अभिनेता ग्रोवर ने कहा कि फिल्म में वास्तविक जीवन से चरित्रों और घटनाओं को लिया गया है।

 

गुलशन ने एजेंसी को बताया, बीबा बॉएज वास्तविक जीवन के लोगों और घटनाओं पर आधारित है। मैं नहीं जानता कि फिल्मकार इसे स्वीकार करेंगे या नहीं, लेकिन यह चरित्र एक वास्तविक जीवन के व्यक्ति, एक सरदार जी पर आधारित है जो माफिया का सरगना होता है। यह फिल्म दिखाती है कि किस तरह से भारत-कनाडाई युवाओं में अपराध और बंदूक के प्रति ललक बढ़ रही है।

Advertisement

 

फिल्म में गुलशन के अलावा रणदीप हुड्डा, वारिस अहलुवालिया और अली मोमेन शामिल हैं। आगामी टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह बीबा बॉएज से ही होगा। इसके अलावा गुलशन एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म अनइंडियन में भी अभिनय करेंगे। इसी फिल्म से क्रिकेटर ब्रेट ली अपनी अभिनय पारी की शुरूआत करेंगे।

TAGS: beeba boys, gulshan grover, deepa mehta, बीबा बॉएज, गुलशन ग्रोवर, दीपा मेहता
OUTLOOK 28 August, 2015
Advertisement