Advertisement
18 August 2022

गुलजार के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनके लोकप्रिय गीतों के बारे में

TWITTER

आज गुलजार का जन्मदिन है। 18 अगस्त सन 1934 को जन्म लेने वाले गुलजार हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सफल गीतकार के रुप में जाने जाते हैं। गुलजार के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं, उनके लोकप्रिय गीतों के बारे में।

 

 

Advertisement

 

तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं

 

यह गीत फिल्म "मासूम" का है। शेखर कपूर का निर्देशन। आर डी बर्मन का संगीत। नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। अनूप घोषाल और लता मंगेशकर ने गीत को आवाज दी। गुलजार का यह गीत बहुत लोकप्रिय हुआ। 

 

 

ए ज़िंदगी गले लगा ले

 

फिल्म "सदमा" का गीत। बालू महेन्द्र का निर्देशन। इलैयाराजा का संगीत। कमल हासन और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे। सुरेश वाडेकर ने गीत को आवाज दी। गीत हिंदी सिनेमा के सफल गीतों में जाना जाता है। 

 

 गीत का लिंक :

 

तेरे बिना जिन्दगी से कोई शिकवा तो नहीं

 

यह गीत फिल्म आंधी का है। संगीत आर डी बर्मन ने दिया था। मुख्य भूमिका संजीव कुमार और सुचित्रा सेन ने निभाई थी। यह गीत बेहद लोकप्रिय गीत माना जाता है। गीत को आवाज दी किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने। इस गीत की शूटिंग कश्मीर में हुई। 

 

गीत का लिंक :

 

 

 

ए अजनबी तू भी कभी आवाज दे 

 

यह गीत फिल्म "दिल से" का है। मणि रत्नम ने फिल्म का निर्देशन किया। ए आर रहमान ने संगीत दिया। शाहरूख खान और मनीषा कोइराला फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। उदित नारायण ने गीत को आवाज दी। गीत बेहद लोकप्रिय हुआ। 

 

 

गीत का लिंक :

 

दिल तो बच्चा है जी

 

यह गीत फिल्म "इश्किया" का है। अभिषेक चौबे ने फिल्म का निर्देशन किया। विशाल भारद्वाज ने संगीत दिया। नसीरुद्दीन शाह, विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई। गीत को आवाज दी राहत फतेह अली खान ने। यह गीत बहुत पसन्द किया जाता है। 

 

 

गीत का लिंक :

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gulzar, Gulzar birthday, best songs of Gulzar, article on Gulzar songs, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, sadma, Ishqiya, Masoom, Aandhi
OUTLOOK 18 August, 2022
Advertisement