Advertisement
18 August 2023

गुलजार के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज गुलजार का जन्मदिन है। 18 अगस्त सन 1934 को जन्म लेने वाले गुलजार हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सफल गीतकार के रुप में जाने जाते हैं। लेकिन गीत लेखन के साथ साथ गुलजार ने कई सफल फिल्मों का भी निर्माण किया है। गुलजार के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

आंधी (1975 )

Advertisement

आंधी हिन्दी सिनेमा की महत्वपूर्ण फ़िल्म है। ऐसा कहा जाता रहा है कि यह फिल्म भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के जीवन से प्रेरित थी। गुलजार ने फिल्म का निर्देशन किया और गीत लिखे। आर डी बर्मन ने फिल्म का संगीत तैयार किया। अभिनेता संजीव कुमार और सुचित्रा सेन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। इमरजेंसी के समय इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था। 

 

 

माचिस (1996)

पंजाब में फैले आतंकवाद पर आधारित फिल्म है "माचिस"। गुलजार का निर्देशन। विशाल भारद्वाज का संगीत। सुनील सिन्हा, जिमी शेरगिल, ओम पुरी, तब्बू, चंद्रचूड़ सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बेहद संवेदनशील और भावुक ढंग से बनाईं गई है। 

 

 

इजाज़त (1987)

इजाज़त प्रेम संबंधों की जटिलता पर आधारित फिल्म है। गुलजार का निर्देशन। आर डी बर्मन का संगीत। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रेखा, अनुराधा पटेल ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म को काफी पसंद किया गया। फिल्म में आशा भोसले के गाए गीत दिल को छू लेते हैं। 

 

मेरे अपने ( 1971 ) 

समाज की विसंगतियों को रेखांकित करती एक महत्वपूर्ण फिल्म है "मेरे अपने"। गुलजार का निर्देशन। सलिल चौधरी का संगीत। अभिनेत्री मीना कुमारी, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। गुलजार की प्रभावी फिल्मों में शामिल हुई यह फिल्म। 

 

कोशिश (1972 )

कोशिश एक संवेदनशील फिल्म है। फिल्म मूक बधिरों के जीवन पर आधारित है। गूंगे बहरे लोगों के जीवन में किस तरह की दिक्कतें आती हैं, उसका मार्मिक चित्रण है फिल्म "कोशिश"। गुलजार का निर्देशन। मदन मोहन का संगीत। अभिनेता संजीव कुमार, जया बच्चन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। 

 

TAGS: Gulzar, Gulzar and Tigmanshu dhulia beautiful story, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment
OUTLOOK 18 August, 2023
Advertisement