Advertisement
02 March 2017

गुरमेहर को धमकी देने वाले लोगों को जेल में डाल देना चाहिए : कबीर

google

एक कार्यक्रम के दौरान इस बारे में उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कबीर ने कहा, वास्तव में गुस्सा आ रहा है। हमें समाज में जिस तरह व्यवहार करना चाहिए, सोशल नेटवर्क पर वैसा कतई नहीं किया जा रहा।

कबीन ने कहा, यह अविश्वसनीय है कि कोई 20 वर्षीय लड़की को ऐसी धमकियां दे सकता है। यह अपराध है। इससे निपटने का एकमात्र रास्ता यह है कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।

गौरतलब है कि सेना के शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर ने रामजस कॉलेज में हिंसा के बाद मैं एबीवीपी से नहीं डरती हूं अभियान चलाया था। यह अभियान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और इसे विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों से भारी समर्थन मिला था।

Advertisement

हालांकि, आरएसएस समर्थित संगठन के सदस्यों से कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद 20 वर्षीय छात्रा ने सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा अपना अभियान मंगलवार को वापस ले लिया था। भाषा

TAGS: गुरमेहर, कबीर खान, नाराजगी, जताया
OUTLOOK 02 March, 2017
Advertisement