Advertisement
21 November 2022

हेलन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

हेलन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री हेलन का जन्मदिन है। हेलन का जन्म 21 नवंबर सन 1938 को बर्मा में हुआ था। हेलन के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

वो कौन थी (1964)

 

 

 

"वो कौन थी" निर्देशक राज खोसला की फिल्म है। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में साधना, मनोज कुमार, प्रेम चोपड़ा, हेलन ने मुख्य भूमिका निभाई। राजा मेहंदी अली खान के गीत और मदन मोहन का संगीत। लता मंगेशकर का गाया "लग जा गले " अमर गीत बना। इस फिल्म में रहस्यमई लड़की का किरदार निभाकर साधना ने अपनी पहचान बनाई। फिल्म की सफलता के बाद, इसी तरह की भूमिका उन्होंने आने वाली फिल्मों में भी निभाई।

 

 

 

शोले (1975)

 

 

 

निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान, संजीव कुमार, हेलन ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

मोहब्बतें (2000)

 

 

 

आदित्य चोपड़ा की फिल्म। जतिन ललित का संगीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, हेलन नजर आईं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

गुमनाम (1965)

 

निर्देशक राजा नवाथे की फिल्म। मुख्य भूमिका में मनोज कुमार, प्राण, नंदा, हेलन, महमूद नज़र आए। शंकर जयकिशन का संगीत। फिल्म कामयाब साबित हुई। 

TAGS: Helen, Helen important Bollywood movies, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 21 November, 2022
Advertisement